छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल …

By kadwaghut|16 Oct 2026, 11:28 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. अब मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजधानी रायपुर के लिए 16 अक्टूबर का पूर्वानुमान राहत देने वाला है. मौसम विभाग के अनुसारए दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहने और दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है. वहीं, यहां न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. माना एयरपोर्ट और बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जगदलपुर में 32.9 डिग्री और दुर्ग में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दक्षिणी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. फिलहाल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां सीमित हैं लेकिन अगले कुछ दिनों में कुछ स्थानों पर मौसम बदलने की संभावना है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरे देश से 15 अक्टूबर को विदाई हो गई है. फिलहाल दक्षिण तटीय तमिलनाडु से लेकर ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका बनी हुई है. इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश से लेकर अरब सागर तक, एमपी से महाराष्ट्र से होकर गुजरने वाली द्रोणिका मौजूद है.

READ ALSO  छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट का बड़ा आयोजन, रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button