kadwaghut logo final
राजनांदगांव | मुस्लिम समाज ने बुधवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाया। शहर में आकर्षक सजावट की गई थी। सुबह जूनी हटरी से जुलूस निकला। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवा, वरिष्ठ व बच्चे शामिल हुए।
जुलूस में मोहम्मद पैगंबर की शान में नारे लगे। वहीं उनके संदेशों को याद किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी समाज के लोगों को पर्व की बधाई दी।
अगली खबर लोड हो रही है...
