छत्तीसगढ़

WPL 2027: पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर रहेंगी नजरें, नीलामी में किस्मत आजमाएंगी दोनों खिलाड़ी

By Admin|20 Oct 2026, 7:11 PM
f X W

रायपुर.

केरला के कोच्ची में 28 अक्टूबर को होने वाले वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के ऑक्शन के लिए छत्तीसगढ़ की दो महिला क्रिकेटरों का चयन किया गया है. अंडर-19 खिलाड़ी पलक सिंह और श्रेया श्रीवास का नाम उस 146 खिलाड़ियों की सूची में जुड़ गया है, जिन पर WPL टीमें बोलीं लगाएंगी.

दोनों खिलाड़ियों ने डब्ल्यूपीएल में पिछले वर्ष अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था. छत्तीसगढ़ की युवा तेज गेंदबाज पलक सिंह ने पिछले वर्ष खेले गए आठ मैचों में पांच विकेट हासिल किए थे. इसके अलावा उन्होंने WPL स्पीड क्वीन प्रतियोगिता में भी अपनी गेंदबाजी की रफ्तार से खास पहचान बनाई. पलक ने 106 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. उनकी तेज गेंदबाजी और प्रदर्शन को युवा क्रिकेट के लिहाज से अहम माना जा रहा है. WPL ऑक्शन के लिए उनका चयन उनके क्रिकेट करियर में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.

श्रेया श्रीवास ने झटके 17 विकेट
धीमी गति के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज श्रेया श्रीवास ने भी WPL के पिछले सीजन में अपनी शानदार गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था. उन्होंने कुल 17 विकेट हासिल किए थे. श्रेया के इस प्रदर्शन ने उन्हें प्रदेश की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं में शामिल किया. 

10 लाख की श्रेणी में पलक और श्रेया
28 अक्टूबर को होने वाले महिला प्रीमियर लीग की निलामी सूची के लिए कुल 146 का नाम है. इसमें से 22 भारतीय कैप्ड, 14 विदेश कैप्ड, 97 भारतीय अनकैप्ड और 13 विदेश अनकैप्ड शामिल हैं. निलामी के लिए बेस प्राइस  50 लाख रुपये तय की गई है. वहीं खिलाड़ियों को 40 लाख, 30 लाख, 20 लाख और 10 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली श्रेणियों में रखा गया है. श्रेया श्रीवास और पलक सिंह दोनों को 10 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली श्रेणी में रखा गया है.

READ ALSO  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, केवल मारपीट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का दोष साबित नहीं होता
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button