DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : गैस सिलेण्डर की वास्तविक मूल्य 995 रुपये, होम डिलीवरी सेवा शुल्क के साथ मूल्य 1030 रुपए …

By kadwaghut|26 Aug 2026, 3:36 PM
f X W

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : जिला खाद्य अधिकारी द्वारा गैस सिलेण्डर के सभी उपभोक्ता को सूचित किया गया है कि गैस सिलेण्डर का होम डिलीवरी सेवा शुल्क के साथ कुल मूल्य 1030 रूपए है, जिसमें वितरक द्वारा घर पंहुच सेवा दी जाती है। यदि उपभोक्ता स्वयं गैस एजेंसी से गैस सिलेण्डर लेने जाते है तो वास्तविक मूल्य 995 रूपए ही देय होगा। यदि उपभोक्ता ऑनलाईन राशि पूर्व से 1030 रूपए जमा कर चुका है, तो वे 35 रूपए छूट (रिबेट) की राशि गैस सिलेण्डर लेने जाने पर वितरक एंजेसी से प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर प्राप्त डीएसी क्रमांक को गैस सिलेण्डर रिफिल डिलेवरी के उपरांत ही वितरक को राशि प्रदाय करें। शिकायत की स्थिति में इंण्डेन गैस कम्पनी के सेल्स ऑफिसर श्री राहुल देवांगन के मोबाईल नम्बर 7828842315 पर शिकायत दर्ज करा सकते है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विधायक धर्मजीत सिंह 2 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव के होंगे मुख्य अतिथि

Related Articles

2

Back to top button