DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : सुशासन तिहार 2026 : किसानों के लिए बना वरदान

महुआ शिविर में 16 किसानों को मिले किसान क्रेडिट कार्ड, 7 कृषकों को वितरित किए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड

आर्थिक सशक्तिकरण और वैज्ञानिक खेती की दिशा में मिला नया संबल

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” जशपुर जिले के किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। जनपद पंचायत बगीचा अंतर्गत ग्राम महुआ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीण अंचल के कृषकों में उत्साह देखा गया। शिविर में 16 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरित किए गए। किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदानों की खरीद के लिए समय पर ऋण सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे खेती की लागत प्रबंधन में सुविधा होगी और साहूकारों पर निर्भरता कम होगी।

किसानों ने बताया कि अब उन्हें खेती के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने में आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही 7 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से किसानों को अपनी भूमि की उर्वरा क्षमता, मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों तथा आवश्यक उर्वरकों की सही जानकारी प्राप्त होगी। इससे किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर सकेंगे और आवश्यकता अनुसार उर्वरकों का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने में सफल होंगे।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि मृदा परीक्षण आधारित खेती से उत्पादन लागत में कमी आती है और फसल की गुणवत्ता एवं उपज दोनों में वृद्धि होती है। शिविर में उपस्थित किसानों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अब योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचकर योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रहा है, जिससे किसानों को समय पर सहायता मिल रही है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button