छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बारिश में रुके हुए कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश…

By kadwaghut|23 Oct 2026, 10:20 AM
f X W

राजनांदगांव , लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गुरुवार को न्यू सर्किट हाउस राजनांदगांव में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं लंबित सड़कों, पुल-पुलियों तथा भवन निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सचिव बंसल ने पुराने एवं लंबित निर्माण कार्यों को आगामी दिसम्बर माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश के कारण रुके निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर कार्यों में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। विभागीय सचिव ने गुणवत्ताहीन एवं समय-सीमा में कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ब्लैक-लिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्गा प्रसाद अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी भी बैठक में मौजूद थे।

सड़कों की प्रगति की समीक्षा हो: सचिव ने जिले में सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, मजबूती करण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा कार्यों में आ रही तकनीकी एवं प्रशासकीय समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर प्रेस क्लब में सदस्यता विवाद पर फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार...

Related Articles

Back to top button