kadwaghut logo final
अंबागढ़ चौकी | शासकीय हाई स्कूल थूहाडबरी में शुक्रवार को नशा मुक्ति कार्यक्रम हुआ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र के कार्यक्रम का नेतृत्व एसके द्विवेदी ने किया। द्विवेदी ने प्रभावशाली भाषण और प्रेरक गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशा छोड़ एक स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।
वहीं ब्रह्माकुमारी हेमिन बहन ने अपनी सारगर्भित वक्तव्य के जरिए बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा और शराब जैसे व्यसनों से होने वाले शारीरिक व सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को हर प्रकार के नशे से दूर रहने की गंभीर प्रतिज्ञा दिलवाई गई। इस अवसर पर ब्रह्माकुमार भरत लाल निकोड़े, ब्रह्माकुमारी शीतल बहन आदि मौजूद थे।
अगली खबर लोड हो रही है...
