छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : किसके नाम कनेक्शन, कौन कर रहा इस्तेमाल: ई-केवाईसी से होगी पहचान …

By kadwaghut|22 Aug 2026, 10:46 AM
f X W

राजनांदगांव। राशन कार्ड और गैस कनेक्शन के बाद अब बिजली कनेक्शनों की भी ई-केवाईसी होगी। बिजली कंपनी 1 सितंबर से राजनांदगांव सहित चार जिलों के करीब 6.83 लाख बिजली कनेक्शनों का भौतिक और डिजिटल सत्यापन शुरू करेगी। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड को अधिक पारदर्शी, प्रमाणिक और अद्यतन बनाना है। इसके लिए बिजली कंपनी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ई-केवाईसी के दौरान यह सत्यापित किया जाएगा कि कनेक्शन जिस व्यक्ति के नाम दर्ज है, वही उसका उपयोग कर रहा है या नहीं। मृत उपभोक्ताओं के नाम दर्ज कनेक्शनों को उनके उत्तराधिकारी या वास्तविक उपयोगकर्ता के नाम पर अपडेट करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा लंबे समय से लंबित और अनधिकृत कनेक्शनों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकेगी।

घर बैठे भी कर सकेंगे ई-केवाईसी: बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया नि:शुल्क रखी है। उपभोक्ता मोर बिजली मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ई-केवाईसी कर सकेंगे। इसके अलावा नजदीकी बिजली कार्यालय में अधिकृत कर्मचारी के माध्यम से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। तीसरा विकल्प मीटर रीडर के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। मीटर रीडर घर पहुंचकर मोबाइल ऐप से ई-केवाईसी पूरी करेगा। मिली जानकारी के अनुसार सत्यापन के दौरान ओटीपी, फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पहचान की पुष्टि की जाएगी। बिजली कंपनी का कहना है कि पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क होगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  PWD सचिव सख्त, सड़क मरम्मत और पैचवर्क जल्द पूरा करने के निर्देश

Related Articles

Back to top button