छत्तीसगढ़

CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

By kadwaghut|21 Jul 2026, 4:00 PM
f X W

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भगवान राम के प्रति अटूट आस्था को दर्शाने वाली ‘रामनामी’ डॉक्यूमेंट्री को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सम्मान मिलने पर रामनामी समाज में खुशी की लहर है। जिले के चंदलीडीह गांव में बसे रामनामी समुदाय के लोगों ने इस उपलब्धि पर केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

रामनामी समाज के सचिव गुलाराम रामनामी ने बताया कि यह सम्मान केवल उनके समाज के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री में भगवान राम के प्रति रामनामी समाज की गहरी आस्था, प्रेम, आध्यात्मिक परंपराओं और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध फिल्मकार भारतबाला गणपति और उनकी टीम ने इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया है। फिल्म के माध्यम से रामनामी समाज की अनूठी पहचान और भगवान राम के प्रति उनके समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि रामनामी समाज की परंपरा श्रद्धा, समर्पण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मान प्रदेश की लोक परंपराओं, जनजातीय और लोक समुदायों की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

READ ALSO  बच्चे को मिला सहभागिता का अधिकार बच्चे की इच्छा बनी आयोग की प्राथमिकता
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins