छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं महिलाएं : किरण…

By kadwaghut|18 Aug 2026, 12:26 PM
f X W

डोंगरगांव , खुशी आजीविका संकुल संगठन करमरी बिहान का वार्षिक अधिवेशन व आमसभा हुई। महिलाओं की आय बढ़ाने, नए स्वरोजगार के अवसर विकसित करने तथा समूहों को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव थीं।

अध्यक्षता छुरिया जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की। अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति गोपाल भुआर्य, छुरिया जनपद सदस्य हरिला चंद्रवंशी, जैमुन बाई, उभेयराम मंडावी, सरपंच संघ अध्यक्ष दीनदयाल साहू, भूपेन्द्र नायक, मीडिया प्रभारी शिशुपाल साहू, लक्ष्मण साहू, लीलाराम साहू, धनंजय गंजीर, कासीम थे।

जिपं अध्यक्ष वैष्णव ने कहा कि बिहान से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। महिला शक्ति को संगठित कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना समाज के विकास की मजबूत नींव है। जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। यही परिवार आगे चलकर मजबूत समाज एवं मजबूत गांव का निर्माण करता है।

महिलाएं अपनी क्षमता को पहचानकर नए-नए क्षेत्रों में आगे बढ़ें। योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आजीविका को और मजबूत करें। कार्यक्रम में अध्यक्ष संकुल संगठन जरीना खान, सचिव तामेश्वरी, कोषाध्यक्ष सेवती बाई, शैलेन्द्री साहू, माधुरी साहू, भुवनेश्वरी साहू, पुष्पा सिन्हा, सरिता राजपूत, गायत्री भुआर्य उपस्थित थे।

आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ जनपद अध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि बिहान समूह ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को एकजुट करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। जिपं सभापति भुआर्य ने कहा कि बिहान के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता का विकास हुआ है।

READ ALSO  CG : गरबा ड्रेस में सिगरेट पीते और पिस्टल दिखाते नजर आईं युवतियां, 9 गिरफ्तार ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins