छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रिमझिम बारिश : दो दिन में 40 मिमी बरसे बादल…

By kadwaghut|24 Aug 2026, 11:02 AM
f X W

राजनांदगांव , जिलेभर में दो दिन से लगातार रिमझिम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जिले को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। इससे अगले दो दिन भी अच्छी बारिश की संभावना हैं।

Advertisement
Advertisement

बीते दो दिनों में जिले में औसत 40 मिमी बारिश दर्ज गई है। बारिश से मोंगरा बराज सहित प्रमुख चार जलाशयों में भी 85 फीसदी से अधिक जलभराव हो गया है। हालांकि कैचमेंट एरिया में अब भी उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हो रही है। बराजों के गेट खोलने की स्थिति नहीं बनी हैं। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मजबूत हैं। इससे अगले दो से तीन दिन बारिश की संभावना है।

नांदगांव में सबसे अधिक छुरिया-एल्बी नगर में कम रविवार की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे अधिक 40 मिमी ब​ारिश दर्ज हुई है। वहीं एल्बी नगर में 6 मिमी और छुरिया तहसील 13 मिमी. बारिश ही दर्ज हुई है। इस बार बारिश के पैर्टन में भी बदलाव हुआ है। वनांचल की तुलना में मैदानी इलाके में अधिक बारिश हो रही है। इधर जिले में अब तक 672 मिमी. औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मशरूम खोजने जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला, दो घायल ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins