छत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : मशरूम खोजने जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला, दो घायल …

By kadwaghut|09 Sep 2026, 1:53 PM
f X W

पिथौरा: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमसरा में बुधवार सुबह भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। देवपुर रेंजर संतोष पैकरा से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 5 बजे परिक्षेत्र के ग्राम कोसमसरा परिसर के कक्ष क्रमांक 298 में दो ग्रामीण डमरू पिता बंधी यादव, कमलेश पिता बिरिज बरिहा निवासी ग्राम कोसमसरा द्वारा जंगल में मशरूम (पुटू) खोजने गये थे। इस दौरान भालू ने दोनों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Advertisement
Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। वन विभाग ने दोनों घायलों को उपचार के लिए तीन-तीन हजार की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की है। बहरहाल, क्षेत्र में हिंसक वन्य प्राणियों के साथ जंगली हाथी भी घूम रहे हैं, इसके बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर वनोपज के लिए जंगल जा रहे हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : गौमाता की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins