छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : स्व. स्वरूपचंद कांकरिया के नेत्रदान से दो लोगों को मिलेगी रोशनी।

By kadwaghut|10 Dec 2025, 3:57 PM
f X W

राजनांदगाॅव, नगर केे प्रतिष्ठित फर्म पंचशील किराया भंडार के मालिक, स्वरूपचंद जी कांकरिया का आकस्मिक निधन हो गया। दुःख की इस घड़ी में, कांकरिया परिवार ने एक प्रेरणादायक और महान पहल करते हुए उनके नेत्रदान का निर्णय लिया जिससे दो जरूरतमंद व्यक्तियों को आँखों की रोशनी मिल सकी है। स्वरूपचंद जी कांकरिया के निधन के बाद, उनके परिवार वालों ने नेत्रदान की इच्छा जाहिर की।

Advertisement
Advertisement

इस नेक कार्य को साकार करने के लिए, सदस्य प्रभात कांकरिया ने उदयाचल के अशोक मोदी से संपर्क किया। इसके पश्चात् उदयाचल के सहयोग से नेत्रदान की संपूर्ण प्रक्रिया को टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। नेत्रदान की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने में समाजसेवी संस्था उदयाचल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह ज्ञातव्य है कि संस्था उदयाचल कई दशकों से नगर में नेत्रदान की प्रक्रियाओं को संपन्न कराती आ रही है, जिससे अनगिनत लोगों के जीवन में रोशनी आई है।

एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो व्यक्तियों को नई जिंदगी मिलती है, यह संदेश स्वरूपचंद कांकरिया के परिवार ने अपने अनुकरणीय कार्य से दिया है। उदयाचल संस्था ने कांकरिया परिवार के इस मानवीय एवं प्रेरणादायी निर्णय के लिए उन्हे बहुत-बहुत साधुवाद दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन को लेकर शासी परिषद की बैठक, योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins