छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिले में धान की खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त

By kadwaghut|11 Dec 2025, 7:46 PM
f X W

– अब तक जिले में 36934 पंजीकृत किसानों से 444 करोड़ 94 लाख 19 हजार रूपए मूल्य का 1873374 क्विंटल धान की खरीदी
– अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 65190 क्विंटल धान का उठाव
राजनांदगांव । जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 36934 पंजीकृत किसानों से 444 करोड़ 94 लाख 19 हजार रूपए मूल्य का 1873374 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 65190 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बिजली का टूटा तार बना काल, मंदिर जा रहे युवक की मौत ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins