kadwaghut logo final
डोंगरगांव| डोंगरगांव पुलिस ने ग्राम कुमरदा में एक व्यक्ति को 45 पाव देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर ने बताया कि अवैध शराब बेचने की शिकायत पर कुमरदा बाजार क्षेत्र में बरगद पेड़ के पास घेराबंदी कर कमलेश कुमार साहू (41) निवासी कुमरदा को पकड़ा।
आरोपी शराब बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के मामले में चालान हो चुका है।
अगली खबर लोड हो रही है...
