राजनांदगांव| ग्राम गठुला में हरेली पर्व पर पारंपरिक खेल व सांस्कृतिक गतिविधियां हुई। गांव के थमेंद्र साहू ने बताया कि इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक गेड़ी चढ़कर हरेली पर्व की परंपरा को जीवंत किया। इस दौरान महिलाओं के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। हरेली पर्व के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी पारंपरिक संस्कृति और लोक परंपरा को सहेजने का संदेश दिया। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।vv
अगली खबर लोड हो रही है...
