छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पेड़ से था मां जैसा रिश्ता, कटते ही छलक पड़े आंसू…

By lokesh sharma|12 Oct 2025, 11:27 AM
f X W

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ के सर्रागोंदी गांव से एक भावुक वीडियो सामने आया है, जहां 20 साल पहले लगाए गए पीपल के पेड़ को कटते देख एक बुजुर्ग महिला फूट-फूटकर रो पड़ीं।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है। यह वीडियो सर्रागोंदी गांव का बताया जा रहा है, जहां एक बुजुर्ग महिला अपने लगाए हुए पीपल के पेड़ के काटे जाने पर फूट-फूटकर रो पड़ीं। जानकारी के अनुसार, इस महिला ने करीब 20 साल पहले अपने हाथों से यह पीपल का पेड़ लगाया था।

वह इसे अपने बेटे की तरह मानती थीं— हर दिन पानी देतीं, उसकी छांव में बैठतीं और हर साल उसकी पूजा भी करती थीं। गांव के लोग बताते हैं कि वह अक्सर कहती थीं, “यह पेड़ मेरे परिवार का हिस्सा है।” लेकिन जब किसी कारणवश इस पेड़ को काटना पड़ा, तो वह खुद को रोक नहीं पाईं और पेड़ के ठूंठ को देखकर जोर-जोर से रोने लगीं। आसपास के लोग भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : सुंदरा में 9.50 करोड़ रुपए से बनेगा 8 लेन का 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins