छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : 2 घंटे के भीतर 151 ड्राइवरों पर FIR दर्ज, नशे में मिले…

By lokesh sharma|19 Apr 2026, 1:55 PM
f X W

रायपुर। कल 18 अप्रैल 2026 की रात को रायपुर यातायात पुलिस ने शहर के 9 स्थानों पर दो घंटे के भीतर 151 चालकों पर मामला दर्ज किया, इस अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त विकास कुमार ने किया। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जीरो टॉलरेंस 2026 में एमव्ही एक्ट धारा 185 (शराब के नशे में वाहन चलाना) में कुल मामले 2456 तक पहुंच गए हैं, जो रायपुर जिले के इतिहास में किसी वर्ष भर में किए गये कुल कार्यवाही से कहीं अधिक हैं।

रिकार्ड तोड़ कार्यवाही: 11 अप्रैल की रात 11 बजे से 1 बजे तक मात्र दो घण्टे की कार्यवाही में 151 शराबी वाहन चालक पकड़े गये। उद्देश्य: पुलिस के द्वारा ऐसी कार्यवाही का लक्ष्य कतई भी जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है। सुरक्षा सलाह: पुलिस सभी नागरिकों से आग्रह करती है कि शराब पीकर वाहन ना चलाये। यदि नशे की हालत में हो तो कैब का उपयोग करें या अन्य वाहन चालक की सहायता लें। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये अचानक चलाए जाने वाले प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी …

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button