DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : सेवा सेतु बना विद्यार्थियों के भविष्य का संबल, छात्रा संजना को समय पर मिला जाति प्रमाण पत्र

By lokesh sharma|09 Aug 2026, 4:20 PM
f X W

पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था से घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाएं

Advertisement
Advertisement

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिकों की पहुंच में लाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु योजना राज्यभर में लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर उभर रही है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए समय, श्रम और अनावश्यक कार्यालयी दौड़-भाग को कम करने में प्रभावी साबित हो रही है।


सूरजपुर जिले के भैयाथान तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत करोंदामूड़ा निवासी नवानंद ने अपनी पुत्री कुमारी संजना के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन के कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया, जिससे उनकी पुत्री की शिक्षा से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकीं।


नवानंद ने बताया कि पहले जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए लोगों को कई बार तहसील और अन्य कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय और आर्थिक संसाधनों की अतिरिक्त आवश्यकता होती थी। अब सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक हो गई है तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र मिलने से अब संजना की छात्रवृत्ति, प्रवेश एवं अन्य शैक्षणिक औपचारिकताएं आसानी से पूरी हो सकेंगी और उसकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी।


नवानंद ने छत्तीसगढ़ शासन की इस डिजिटल पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है, क्योंकि इससे शासकीय सेवाएं अब गांवों और घरों के करीब पहुंच रही हैं।
राज्य शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम शासकीय सेवाएं उपलब्ध हों। सेवा सेतु योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सुशासन, डिजिटल सेवा विस्तार और नागरिक सुविधा के राज्य सरकार के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान कर रही है।

READ ALSO  CG : सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins