राजनांदगांव | नगर निवेश कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से सड़क की स्थिति और खराब हो गई है।
दोपहिया वाहन चालकों को खास तौर पर संभलकर निकलना पड़ रहा है। सड़क का समतलीकरण कर गड्ढों को जल्द भरने की जरूरत है। दुर्घटना की आशंका कम होगी। कार्यालय आने-जाने वालों के साथ आम जनता को भी राहत मिलेगी।
अगली खबर लोड हो रही है...
