छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शिक्षकों का होगा तबादला, पहले से ढाई हजार शिक्षकों की कमी, परेशानी…

By lokesh sharma|12 Aug 2026, 10:18 AM
f X W

राजनांदगांव , शासन द्वारा लगातार शिक्षकों ट्रांसफर लिस्ट जारी की जा रही है। ऐसे में जिले के शिक्षकों का तबादला किया जाएगा, जबकि पहले से जिले में करीब ढाई हजार शिक्षकों की कमी है। इससे पढ़ाई प्रभावित होगी। पढ़ाई प्राइवेट ट्यूटर्स द्वारा कराने की तैयारी चल रही है। जिले के करीब 114 स्कूलों में पढ़ाने 135 प्राइवेट ट्यूटर्स की जरूरत पड़ेगी। लेकिन अब शिक्षकों का तबादला होने से उनकी संख्या बढ़ सकती है। प्रशासनिक तैयारी चल रही और प्रक्रिया की फाइल अटकी होने से देर हो रही है। इधर परेशानी बढ़ती जा रही है।

Advertisement
Advertisement

जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पढ़ाई के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। गंभीर स्थिति छुरिया ब्लॉक की है, जहां करीब 40 स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग अब प्राइवेट ट्यूटर्स की सेवाएं लेने जा रहा है। जिले के प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक के 114 स्कूलों में 135 प्राइवेट ट्यूटर्स की जरूरत सामने आई है। विभाग ने इसकी करीब 90 फीसदी प्रक्रिया पूरी कर ली है। अंतिम विभागीय व प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद सेवाएं शुरू कर सकते हैं। शासन स्तर पर शिक्षकों की ट्रांसफर सूची जारी की जा रही है।

सूची जारी, इधर प्राइवेट ट्यूटर्स की फाइल अटकी शिक्षा विभाग ने अंचल के स्कूलों और शाला विकास समितियों से एकल शिक्षकीय तथा दो शिक्षकों वाले स्कूलों की जानकारी मंगाई थी। इसके बाद जिलेभर में 114 ऐसे स्कूल चिन्हित हुए, जहां नियमित शिक्षकों की कमी है। कहीं एक तो कहीं दो प्राइवेट ट्यूटर्स की जरूरत बताई गई है। छुरिया में ऐसे स्कूलों की संख्या करीब 40 है, इसलिए यहां सबसे ज्यादा जरूरत सामने आई है। डीएमएफ से मानदेय मिलेगा वेतन भोगी के रूप में उनकी सेवा ली जाएगी। इसके लिए फिलहाल मंथन जारी है।

READ ALSO  गरियाबंद ITI की मान्यता अटकी, ₹3 करोड़ की बिल्डिंग तैयार नहीं
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins