छत्तीसगढ़

वन विभाग का अलर्ट: गरियाबंद में बाघ के पंजे के निशान मिलने के बाद गांवों में हाई अलर्ट

By Admin|09 Sep 2025, 3:11 PM
f X W

गरियाबंद

Advertisement
Advertisement

 गरियाबंद के पाण्डुका रेंज में बाघ की मौजूदगी नजर आने से क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है. स्थिति को देखते हुए पाण्डुका वन विभाग ने दर्जन भर गांव में हाई अलर्ट जारी किया है.

वन विभाग से मिली जानकारी, पांडुका रेंज के नागझर जंगल में बाघ की मौजूदगी सामने आई है. क्षेत्र में कई जगह बाघ के पैरों के निशान देखे गए हैं.

कयास लगाए जा रहे हैं कि धमतरी जिले के सिंगपुर परिक्षेत्र से नदी पार कर बाघ पहुंचा है. क्षेत्र में पहले से ही दो हाथी मौजूद हैं, ऐसे में स्थानीय रहवासियों की चिंता बढ़ गई है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सेवा संकल्प अभियान में बाल अधिकारों पर जागरूकता, युवाओं को बताई 1098 हेल्पलाइन

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins