Uncategorized

राजनांदगांव जिले में अब तक 4078.4 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 83 मिमी बारिश हुई

By kadwaghut|11 Aug 2026, 11:41 PM
f X W


राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 4078.4 मिमी बारिश एवं औसत 582.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 596.6 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 635 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 698.5 मिमी, घुमका तहसील में 360 मिमी, छुरिया तहसील में 552.1 मिमी, कुमरदा तहसील में 703.1 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 533.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक सर्वाधिक वर्षा कुमरदा तहसील में 703.1 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 83 मिमी एवं औसत 11.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 4 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 4.5 मिमी, घुमका तहसील में 1.5 मिमी, छुरिया तहसील में 16.4 मिमी, कुमरदा तहसील में 44.4 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा कुमरदा तहसील में 44.4 मिमी दर्ज की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Diwali Special Recipe : दिवाली पर बनाएं बेसन-आटे का टेस्टी नाश्ता ...

Related Articles

Back to top button