तुमड़ीबोड़ , डोंगरगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत आरगांव में ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। जनपद पंचायत निधि से बनने वाले इस निकासी नाली से गांव में बारिश व घरों से निकलने वाले पानी की निकासी बेहतर होगी। इससे ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मदन साहू, ग्राम पंचायत के सरपंच लिकेश गंधर्व, उपसरपंच तुलेश्वर साहू, पंच व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं का विकास ग्रामीणों की प्राथमिक आवश्यकता है। ग्रामीणों ने नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद सरिता साहू का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के पंच, नागरिक व ग्रामीण मौजूद थे।
