छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रावतपुरा कॉलोनी में चोरी, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद करके बनाया निशाना …

By kadwaghut|10 Aug 2026, 12:48 PM
f X W

रायपुर: रायपुर के रावतपुरा कॉलोनी में चोरों ने सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की दीवार में गड्ढा कर अंदर दाखिल हुए और करीब 20 किलो चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स को निशाना बनाया। रात के समय चोरों ने पहले दुकान की दीवार को तोड़ा और उसमें गड्ढा बनाया। इसके बाद इसी रास्ते से दुकान के अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान में रखे चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और कैश को समेटा और मौके से फरार हो गए।

Advertisement
Advertisement

दुकान संचालक को चोरी की जानकारी दुकान खोलने के बाद हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की टीम दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां और वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए रास्ते की जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की तलाश कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरी में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस दुकान में लगे कैमरों के अलावा आसपास के मार्गों पर लगे CCTV की भी जांच कर रही है। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और मात्रा का भी आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

READ ALSO  CG : फरसगांव में सरपंच की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins