छत्तीसगढ़दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)

CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

By kadwaghut|06 Jun 2026, 1:26 PM
f X W

बचेली। दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक प्रभाकर मिश्रा अपने पिता के साथ किराए के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था। गुरुवार शाम घर का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो युवक मृत अवस्था में मिला। मौके पर पंखे से बंधा गमछा भी मिला, जिसके आधार पर प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। घटना ने क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। साथ ही कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल की परिस्थितियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Advertisement
Advertisement

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : वार्ड नं. एक में संकल्प यूथ क्लब ने बांटी खेल सामग्री…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins