छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज-कल जिले के प्रवास पर…

राजनांदगांव | विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 व 10 अगस्त को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह 9 अगस्त को सुबह 11 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे व समय आरक्षित रहेगा।
दोपहर 12.50 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे कृष्ण कुंज जज कॉलोनी के पास रामकृष्ण नगर वार्ड क्रमांक 22 राजनांदगांव पहुंचकर 2000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.15 बजे कृष्ण कुंज रामकृष्ण नगर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.25 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे।
अगली खबर लोड हो रही है...




