छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: उप मुख्यमंत्री साव आज राजनांदगांव प्रवास पर..

By kadwaghut|09 Aug 2026, 11:20 AM
f X W

राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 9 अगस्त 2026 को राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 9 अगस्त को सुबह 11.15 बजे एम-6 सेक्टर 24 अटल नगर नवा रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे कृष्ण कुंज जज कालोनी के पास रामकृष्ण वार्ड क्रमांक 22 राजनांदगांव पहुंचकर 2000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव दोपहर 2.15 बजे रामकृष्ण वार्ड क्रमांक 22 से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.25 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव अपरान्ह 3 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3.10 बजे दिग्विजय स्टेडियम पहुंचकर 25वां छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव अपरान्ह  3.40 बजे दिग्विजय स्टेडियम से कार द्वारा माता सुन्दरी पब्लिक स्कूल पंडरी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कर्मचारियों को बड़ी सौगात! अब कैशलेस होगा इलाज, सरकार ने जारी किए नए नियम; यहां देखें ....

Related Articles

2

Back to top button