शहर के संगीत प्रेमियों के लिए पुरानी फिल्मों के मधुर गीतों की संगीतमय शाम फिर सजेगी। संगीत सरिता परिवार का सालाना कार्यक्रम सुहानी यादें 8 अगस्त को शाम 7 बजे होगा।
आयोजन गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, गौरवपथ में रखा गया है। कार्यक्रम में शहर के गायक-गायिकाएं सदाबहार गीत पेश करेंगे। पुरानी फिल्मों के लोकप्रिय गीतों के साथ लाइव ऑर्केस्ट्रा भी रहेगा।
संगीत सरिता परिवार ने बताया कि प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। आयोजन का उद्देश्य पुराने सदाबहार गीतों से संगीत संस्कृति को बढ़ावा देना है। संगीत प्रेमियों को एक मंच पर जोड़ना है।
