छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : CRPF में 521 पदों पर निकली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन …

By kadwaghut|24 Sep 2026, 1:19 PM
f X W

रायपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के कुल 521 पदों पर भर्ती निकाली है। खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह अवसर है। भर्ती में बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, वुशु और योग समेत कुल 22 खेलों को शामिल किया गया है। भर्ती के तहत हेड कांस्टेबल (GD) के 182 पद और कांस्टेबल (GD) के 339 पद भरे जाएंगे। हेड कांस्टेबल पद पर चयनित

Advertisement
Advertisement

उम्मीदवारों को 25,500 रुपए से 81,100 रुपए तक वेतन मिलेगा। वहीं कांस्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतनमान 21,700 रुपए से 69,100 रुपए तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिल सकता है। भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्धारित शर्तों के अनुसार उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। योग्य खिलाड़ियों को अधिकतम पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भी सरकारी नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट का लाभ मिलेगा। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षा यानी PST आयोजित होगी। योग्य उम्मीदवारों को स्पोर्ट्स ट्रायल में हिस्सा लेना होगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षा और जरूरत पड़ने पर रिव्यू मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम चयन निर्धारित प्रक्रिया में उम्मीदवार के प्रदर्शन और पात्रता के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों के साथ SC, ST और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। हेड कांस्टेबल (GD) पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास निर्धारित स्तर की खेल उपलब्धि होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले या नेशनल गेम्स में राज्य अथवा केंद्रशासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी आवेदन के पात्र होंगे। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के नेशनल गेम्स में पदक या कम से कम तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी पात्र माना जाएगा। इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, जूनियर नेशनल गेम्स या चैंपियनशिप में गोल्ड या सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी भी हेड कांस्टेबल पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए सेना की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मान्य होगी।
वहीं कांस्टेबल (GD) पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसके साथ उम्मीदवार ने जूनियर या सीनियर नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया हो। नेशनल स्पोर्ट्स, स्टेट स्कूल टीम या SGFI स्कूल गेम्स में मेडल अथवा कम से कम तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी भी पात्र होंगे। यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स या खेलो इंडिया विंटर गेम्स में राज्य या केंद्रशासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल या तीसरा स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी पात्रता की श्रेणी में रखा गया है।

READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान : 2447 स्कूलों के बच्चों ने संकुल स्तर पर दिखाई प्रतिभा…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins