राजनांदगांव : अतिक्रमण पर कार्रवाई, नंदई टांकापारा से हटाए ठेले-खोमचे…
नगर निगम की टीम ने शहर के नंदई व टांकापारा इलाके में अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। यहां ठेले खोमचे हटाए गए हैं। वहीं इन हिस्सों में दोबारा ठेले-खोमचे नहीं रखने की भी चेतावनी दी गई है।
निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने बताया कि बारिश में साफ सफाई में समस्या और पानी निकासी नहीं होने की वजह से ऐसी कार्रवाई की गई है। टीम ने पुराना बस स्टैंड से लगे टांकापारा रोड में सड़क व नाली के पास रखे 6 ठेले हटाए हैं।
वही नंदई कोठार पारा रोड में सड़क पर अतिक्रमण कर बीम डाला जा रहा था, जिसकी शिकायत पर जेसीबी से कब्जा तोड़ा गया है। आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
