राजनांदगांव , प्रधानमंंत्री आवास योजना के तहत किस्त मिलने के बाद भी मकान नहीं बनाने वाले हितग्राहियों से राशि की वसूली होगी। इसके लिए ऐसे हितग्राहियों को नोटिस दिया जा रहा है। वहीं एसडीएम कार्यालय में बुलाकर चेतावनी भी दी जा रही है।
बता दें कि नगर निगम क्षेत्र में 145 आवास पिछले चार साले अधूरे हैं। निर्माण की गति को आगे नही बढ़ाने के कारण निकाय की प्रगति धूमिल भी हो रही है। आयुक्त जीआर मरकाम ने बताया कि इन हितग्राहियों को राशि स्वीकृति के बाद किस्त भी जारी कर दी गई है। लेकिन इन्होंने राशि अपने निजी कार्यों में खर्च कर दी।
जबकि निर्माण को अधूरा छोड़ दिया है। अब इन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। ऐसे हितग्राहियों से जारी की गई किस्त की राशि वसूली जाएगी। वहीं संपत्ति कुर्क जैसी कार्रवाई भी होगी। हितग्राहियों को लगातार पेशी में एसडीएम कार्यालय बुलाया जा रहा है।
