छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार का आरोप …

By kadwaghut|06 Aug 2026, 11:37 AM
f X W

सूरजपुर। जिले के बिहारपुर में वाहन टकराने की घटना ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। तहसीलदार और एक ग्रामीण के बीच हुई कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बिहारपुर थाने के बाहर धरना देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ग्रामीण का आरोप है कि वह अपनी एक्सयूवी कार सड़क किनारे खड़ी किए हुए था। इसी दौरान बिहारपुर तहसीलदार करमचंद जाटवार अपनी ब्रेजा कार से वहां पहुंचे और कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर तहसीलदार ने अपने पद का प्रभाव दिखाते हुए अभद्र व्यवहार किया। मामले की शिकायत बिहारपुर थाने में दर्ज कराई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार का मेडिकल परीक्षण कराने और निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सेवा संकल्प अभियान: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जले 2 लाख दीप, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची के आतिथ्य में हुआ आयोजन

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins