छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पनेका हाई स्कूल के तीन मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित…

By lokesh sharma|05 Aug 2026, 11:49 AM
f X W

विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इंस्पायर अवॉर्ड योजना के अंतर्गत चयन प्रक्रिया में शासकीय हाई स्कूल पनेका के तीन मॉडलों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत एक ही विद्यालय के तीन मॉडलों का राज्य स्तर पर चयन होना पनेका क्षेत्र और पूरे राजनांदगांव जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

यह सभी मॉडल विद्यालय की विज्ञान व्याख्याता शाहीन खान के मार्गदर्शन में कक्षा 10वीं की मेधावी छात्राओं लीनिमा, डोमेश्वरी व आयुषी देवांगन द्वारा तैयार किए गए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित मॉडल में छात्रा लीनिमा ने बहुउद्देशीय स्मार्ट छड़ी तैयार की है। यह वृद्धजनों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई यह छड़ी जीपीएस लोकेशन ट्रैकिंग, एलईडी लाइट, दवा व भोजन के रिमाइंडर अलार्म से लैस है।

आवश्यकता पड़ने पर यह एक छोटी कुर्सी में भी बदल जाती है। छात्रा डामेश्वरी के स्मार्ट झाड़ू वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित इस झाड़ू में अंधेरे के लिए लाइट, कम तीव्रता वाली विद्युत धारा से सूक्ष्म कीट नियंत्रण तथा अल्ट्रासोनिक तकनीक द्वारा बड़े कीटों को दूर भगाने की व्यवस्था है।

होल और कटर मशीन से कृषि को फायदा, बागवानी में होगी आसानी छात्रा आयुषी देवांगन ने कृषि और बागवानी को आसान बनाने वाली होल व कटर मशीन का मॉडल तैयार किया है। यह मशीन गड्ढा खोदने के साथ-साथ अनावश्यक खरपतवार की कटाई करने में सक्षम है। जिसका चयन भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इससे पूर्व भी पनेका हाई स्कूल की छात्रा तान्या साहू का सौर ऊर्जा आधारित स्मार्ट छतरी मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित हो चुका है, जो विशेष कपड़े, बैटरी और पंखे के जरिए भीषण गर्मी में भी ठंडा वातावरण प्रदान करता है। लगातार मिल रही इन सफलताओं से स्पष्ट है कि शासकीय हाई स्कूल पनेका में वैज्ञानिक नवाचार की एक सशक्त संस्कृति विकसित हो रही है। विद्यालय की प्राचार्या ए. देवांगन व शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने विज्ञान व्याख्याता शाहीन खान और तीनों छात्राओं को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी।

READ ALSO  CG : विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद दुर्ग में राज्योत्सव कार्यक्रम स्थगित...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button