छत्तीसगढ़

CG : 45 लाख की शराब पर बुलडोजर चलाया, अवैध परिवहन में पकड़ा था पुलिस ने …

By kadwaghut|05 Aug 2026, 11:18 AM
f X W

भिलाईनगर। दुर्ग जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के तहत दुर्ग पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 5480.082 बल्क लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। यह शराब विभिन्न थानों पर वर्षों से जब्त पड़ी थी, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि इस कार्रवाई के अंतर्गत कुल 112 प्रकरणों में जब्त 5480.082 बल्क लीटर मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मदिरा, जिसका वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 45 लाख है। उसको विधिवत निस्तारण किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना, जप्त सामग्री का सुरक्षित निस्तारण करना तथा किसी भी प्रकार से उक्त मदिरा के पुनः अवैध उपयोग अथवा दुरुपयोग की संभावना को पूर्णतः समाप्त करना है ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  गुजरात से लौटे ग्रामीणों का पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत

Related Articles

2

Back to top button