DPR छत्तीसगढ समाचारगरियाबंद जिला

CG : राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें, एग्री स्टैक का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करें- कलेक्टर बी.एस. उइके

By lokesh sharma|04 Aug 2026, 4:31 PM
f X W

गरियाबंद, कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण एवं एग्री स्टैक कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समयबद्ध राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
कलेक्टर ने नामांतरण, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, भू-अभिलेख दुरुस्ती, अविवादित खाता विभाजन, नक्शा बटांकन तथा किसान पंजीयन एवं एग्री स्टैक से संबंधित सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए तथा प्रत्येक राजस्व निरीक्षक (आरआई) अपने क्षेत्र के लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement


बैठक में कलेक्टर उइके ने ऑटो डायवर्जन से संबंधित लंबित आवेदनों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व निरीक्षकों से आवश्यक प्रतिवेदन प्राप्त कर ऐसे सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। भू-अर्जन मामलों में कलेक्टर ने अनुविभागवार जानकारी लेते हुए कहा कि जहां भी विलंब हो रहा है, उसे समाधान करें। अतिक्रमण, बेदखली, अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनी निर्माण पर की जा रही कार्रवाई की भी विस्तृत जानकारी ली।


कलेक्टर ने तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे प्रति सप्ताह पटवारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों, किसान पंजीयन एवं एग्री स्टैक कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा कार्यों की सतत निगरानी रखते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।
उन्होंने एग्री स्टैक का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे किसानों का सटीक एवं पारदर्शी डिजिटल डाटाबेस तैयार होगा तथा शासन की मंशा के अनुरूप फर्जी धान विक्रय जैसी अनियमित गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगी। इस दौरान अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे,अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर सहित जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।  

READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्त संग्रहित
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins