छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

By kadwaghut|27 May 2026, 1:52 PM
f X W

धमतरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कुरुद एवं भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement

एसपी द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों में नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग बढ़ाने, रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की लगातार चेकिंग करने तथा पूर्व में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही निगरानी बदमाशों का सत्यापन कर जिनके फिंगर प्रिंट पूर्व में नहीं लिए गए हैं, उनके फिंगर प्रिंट भी नियमानुसार लेने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मंदिर समितियों, पुजारियों, स्थानीय नागरिकों एवं ग्राम कोटवारों से सतत समन्वय स्थापित कर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच कराने, आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त कैमरे स्थापित कराने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक एवं समझाइश प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल साझा करने एवं सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

READ ALSO  PM मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर मनेन्द्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान शुरू, जनभागीदारी के साथ मनाया गया उत्सव

एसपी द्वारा साइबर टीम एवं एफएसएल टीम को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी करने, संदिग्ध मोबाइल नंबरों एवं गतिविधियों का विश्लेषण करने, पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की जानकारी खंगालने तथा विभिन्न तकनीकी माध्यमों से आरोपियों तक शीघ्र पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार सूचना संकलन करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों एवं संदिग्ध आवाजाही वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में चोरी की घटनाओं के त्वरित निराकरण, आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने तथा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने हेतु सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins