छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : छग हॉकी लीग के आयोजन से प्लेयर्स को बड़ा अवसर मिलेगा…

By kadwaghut|20 Aug 2026, 11:50 AM
f X W

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रही छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ हॉकी के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर सहयोग के लिए आभार जताया। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा प्रदेश में पहली बार हॉकी लीग का आयोजन खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक पहल है।

लीग से प्रतिभावान खिलाड़ियों को बड़ा मंच, खेल दिखाने का मौका, प्रतिस्पर्धा का अनुभव, राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अंतर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के रास्ते खुलेंगे। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इस अवसर पर फिरोज अंसारी, महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के सचिव शिवनारायण धकेता, भूषण साव, नीलमचंद जैन, अनुराज श्रीवास्तव, अमिताभ मानिकपुरी, धनीराम मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रेल यात्रियों को बड़ा झटका, कई ट्रेनें रद्द और 2 के बदले रूट ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins