छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पीटीएस के निरीक्षक मिश्रा हुए सेवानिवृत्त, समारोह में दी विदाई…

राजनांदगांव | पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव से गत दिनों निरीक्षक (एम) के पद से सेवानिवृत्त श्रवण कुमार मिश्र को विदाई दी गई। इस अवसर पर संस्था के पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मीना चौधरी, बृजेश भदौरिया, रक्षित निरीक्षक विक्रम बघेल एवं प्रशिक्षण विद्यालय का समस्त स्टाफ के द्वारा मिश्रा को सम्मानित कर एवं उपहार भेंट कर सेवानिवृत्ति की भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस अधीक्षक सिंह द्वारा मिश्रा से 30 वर्षों से परिचित होने एवं उनकी कार्यशैली व व्यक्तित्व के प्रति अपने गहरे उद्गार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई। रक्षित निरीक्षक विक्रम बघेल, निरीक्षक स्टेनो किशोर धमगेश एवं उपनिरीक्षक वर्षा शर्मा द्वारा भी मिश्रा के मिलनसार और सख्त अनुशासन प्रिय भी होने के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस आयोजन पर श्रवण मिश्रा अपने संपूर्ण परिवार एवं मित्र संजय सिंह परिहार व सरदार गुरुशरण सिंग के साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button