छत्तीसगढ़दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)

CG : जिले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई …

By kadwaghut|29 Jan 2026, 11:30 AM
f X W

दंतेवाड़ा। जिले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लड़की माफियाओं के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर सागौन चिरान फारा 175 नग जब्त किया गया है। जब्त सागौन की कुल मात्रा 3.351 घन मीटर है। मामला दंतेवाड़ा वन परिक्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, गढ़मिरी में लकड़ी तस्कर ने सागौन चिरान अपने एक ठिकाने में छिपा रखा है। जिसके बाद DFO रंगानाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देश पर एक टीम बनाई गई। जिसमें अधिकारी-कर्मचारी सोहन लाल वर्मा, जे.पी. मिश्रा, संतोष नाग, लक्ष्मीनारायण नागे, परिसर रक्षक कोमल राम साहू समेत अन्य को शामिल किया गया।

इस टीम ने गढ़मिरी के रहने वाले कोसा और भीमा के अलग-अलग ठिकाने में अचानक दबिश दी। जिसके बाद करीब 175 नग सागौन लकड़ी जब्त की गई है। DFO रंगानाधा रामाकृष्णा वाय ने कहा कि, बेशकीमती लकड़ियों की अवैध तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई के दौरान के दौरान कोसा और भीमा के खिलाफ काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 15455/02 और 15455/03 दर्ज किया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नव प्रयास कोचिंग संस्थान को मिला डिजिटल बोर्ड, मिलेगी आधुनिक शिक्षा...

Related Articles

Back to top button