छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

DURG: चाय की टपरी पर छात्रा से छेड़छाड़, गला पकड़कर जबरन ……. CCTV में कैद हुई वारदात

By kadwaghut|02 Aug 2026, 5:09 PM
f X W

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 31 जुलाई की रात मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय की टपरी पर हुई, जहां छात्रा अपने दोस्तों और सहेली के साथ बैठी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बालोद जिले की रहने वाली है और स्मृति नगर में रहकर पढ़ाई करती है। छात्रा ने शिकायत में बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ चाय पी रही थी। इसी दौरान हेमंत छत्री नाम का युवक वहां पहुंचा और अचानक उसका गला पकड़ लिया। इसके बाद उसने छात्रा के गाल पर जबरन किस कर दिया।

छात्रा ने आरोपी से खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह कुर्सी से गिर गई। शोर सुनकर उसकी सहेली और अन्य दोस्त बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान सहेली के साथ भी मारपीट की, जिससे उसके सिर और नाक पर चोट आई।

घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। पूरी वारदात टपरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें आरोपी की हरकतें दिखाई दे रही हैं। पीड़िता की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ बारिश से बेहाल: भारी बारिश की चेतावनी, 27 से मिल सकती है राहत ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins