छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना

By kadwaghut|09 Dec 2025, 8:58 PM
f X W

राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में अवैध अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलाने तथा उज्ज्वला योजना सहित अन्य मुद्दों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : हल षष्ठी पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में भगवान बलराम की पूजा ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins