छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डॉ. रमन सिंह ने परिजन को दी 50 हजार सहायता राशि…

By kadwaghut|02 Aug 2026, 11:35 AM
f X W

राजनांदगांव , इंदिरा नगर निवासी दिवंगत संदीप साहू के परिजनों को विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक रमन सिंह ने 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी।यह सहयोग महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के समन्वय से उपलब्ध कराया गया। संदीप साहू ने कांग्रेस शासनकाल में गौ तस्करों से गौ माता की रक्षा करते हुए जान दी थी। उस समय डॉ. रमन सिंह शहीद के घर पहुंच कर परिवार से मुलाकात की थी।

अपनी ओर से यथासंभव आर्थिक सहयोग दिया था। भाजपा सरकार बनने के बाद शहीद परिवार और साथियों ने फिर से आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। परिवार की स्थिति को देख रमन सिंह ने सहायता राशि दी। मौके पर कोमल सिंह राजपूत, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री सुनील सेन, संदीप साहू की मां रेशमी साहू, भाई संतोष साहू मौजूद रहे। परिजनों और मित्रों ने रमन सिंह, मधुसूदन यादव, कोमल सिंह राजपूत, अभिषेक सिंह का आभार जताया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में लाएं तेजी : मुख्य सचिव ...

Related Articles

2

Back to top button