गरियाबंद। शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में एक युवक ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर एक घर में छिप गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और आरोपी को नियंत्रित कर पकड़ने की कार्रवाई शुरू की।
आरोपी युवक का नाम हीरा बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी है। हमले के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अगली खबर लोड हो रही है...
