छत्तीसगढ़गरियाबंद जिला

CG : गरियाबंद में नदी में डूबने से युवक की मौत …

By kadwaghut|01 Aug 2026, 3:48 PM
f X W

गरियाबंद। जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक युवक की उदंती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। यह पूरा मामला मैनपुर विकासखंड का है। डूमराबहाल चिंदा गांव निवासी राजकुमार (35) शनिवार को किसी कारणवश उदंती नदी में डूब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भी राहत और बचाव काम शुरु कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में उफनती नदियों और नालों के पास अनावश्यक रूप से जाने से बचने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins