छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : प्राचार्य से परेशान बच्चे सड़क में बैठे, अभद्र व्यवहार करने का आरोप …

By kadwaghut|01 Aug 2026, 11:53 AM
f X W

कोरबा। प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक के व्यवहार से आक्रोशित एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों ने सुबह 7 बजे से कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. पुलिस-प्रशासन के अधिकारी की समझाइश पर बच्चों ने चक्काजाम खत्म किया. चक्काजाम कर रहे बच्चों ने बताया कि खाने में कीड़ा, प्राचार्य अहमद खान का अभद्र व्यवहार और ऊपर से सुविधाओं की कमी से बीते दो सालों से वे तंग आ चुके हैं. इसके पहले भी अपनी मांगों को लेकर विधायक के समक्ष प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकलने पर उन्हें चक्काजाम करने पर मजबूर होना पड़ा है. विधान शाखा चक्काजाम की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय तहसीलदार के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे है. छात्रों ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि प्राचार्य को हटाने और छात्रावास अधीक्षक के अभद्र व्यवहार को लेकर कलेक्टर से बात करने के बाद ही वे चक्काजाम समाप्त करेंगे. आखिरकार एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर बच्चों ने चक्काजाम खत्म किया.

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आज रायगढ़ जाएंगे CM साय, आयुर्वेद सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins