छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : श्रीसत्यनारायण मंदिर में आज मनेगी शरद पूर्णिमा…

By kadwaghut|25 Oct 2026, 11:00 AM
f X W

राजनांदगांव , श्रीसत्यनारायण मंदिर में रविवार, 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर भगवान श्रीसत्यनारायण का दुग्धाभिषेक, कथा-आरती, भजन संध्या और मध्यरात्रि में खीर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा पिछले 105 वर्षों से शरद पूर्णिमा पर खीर महाप्रसाद वितरण की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है।

मंदिर समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल ने बताया कि अध्यक्ष हरीश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार सुबह 9 से 10 बजे तक भक्तों द्वारा भगवान श्रीसत्यनारायण का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सत्यनारायण कथा और आरती होगी। रात 8 बजे से स्वरांजलि भजन संध्या ग्रुप द्वारा सुमधुर भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

मध्यरात्रि में श्रद्धालुओं को खीर महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर समिति के निवृत्तमान अध्यक्ष अशोक लोहिया ने श्रद्धालुओं से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। इस संपूर्ण आयोजन की जानकारी समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल एवं उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी। तैयारी की जा चुकी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र ...

Related Articles

2

Back to top button