छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पुराने विवाद का बदला लेने की युवक की हत्या…

By kadwaghut|31 Jul 2026, 10:49 AM
f X W

डोंगरगढ़ | डोंगरगढ़ में हुए 33 वर्षीय युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अभय निषाद वारदात के बाद फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पुराने विवाद का बदला लेने आरोपी अभय निषाद ने धन्नु यादव के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार हत्या कर दी।

Advertisement
Advertisement

धन्नू यादव के साथ मौजूद रहे शाहरुख खान पर भी आरोपी ने डंडे से सिर में प्राणघातक हमला किया। इससे शाहरुख को भी गंभीर चोंटे आई हैं। ​जिसका इलाज जारी है। 28 जुलाई की रात करीब 9 बजे धन्नू यादव, शाहरुख खान और सुमित विश्वकर्मा कश्मीरी पारा के पास बैठे थे। जहां से तीनों धन्नु यादव के घर जाने निकले। तभी वहां आरोपी अभय निषाद पहुंचा और डंडे से ताबड़तोड़ वार किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के 9 खिलाडि़यों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins