छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: भाजपा कार्यकर्ता को जनता की सेवा को ही प्राथमिकता बनाना चाहिए  – यशवंत जैन

By kadwaghut|09 Sep 2025, 6:09 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

सेवा पखवाड़े के रूप में जनता की सेवा करेगी भाजपा

राजनंदगांव,  भाजपा द्वारा आज भाजपा कार्यालय में सेवा पखवाड़े की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने सेवा पखवाड़ा को लेकर रणनीति बनाई।

 मुख्य वक्ता की आसंदी से यशवंत जैन ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन का मंत्र है, जो कि भाजपा की असली पहचान है। सेवा पखवाड़े के दौरान जिले भर में स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण पोषण, जागरूकता अभियान और जन जागरण रेलियो का आयोजन किया जाएगा। साथ ही युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान, एक पेड़ मां के नाम, वृक्षारोपण,स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्धजन सम्मेलन, सांसद महोदय द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता, लोकल फॉर वोकल को प्रोत्साहन देने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। श्री जैन ने  कहां की सेवा पकोड़े का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है बल्कि समाज की कमजोर कड़ी तक पहुंच कर उनकी समस्याओं का समाधान करना है,उन्होंने महिला शक्ति और युवाओं को सेवा कार्य में आगे बढ़कर कार्य करने का आह्वान किया।

    मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यशाला में स्वागत प्रतिवेदन सेवा पखवाड़े के जिला संयोजक सौरभ कोठारी ने देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जनता की सेवा करने का अवसर मिला है,जिसमें सभी 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सभी कार्यकर्ता सेवा के इस महायज्ञ में जुट जाएं। उन्होंने मंडल स्तर पर सेवा पखवाड़े के तहत संयोजक से सहसंयोजक का आवाहन भी किया।

READ ALSO  Rajnandgaon : यादव समाज ने मेघावी प्रतिभाओं का किया सम्मान ...

 जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम बूथ स्तर पर सेवा के कार्यों को लेकर पहुंचेंगे और जनता के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इस दौरान हमें अंत्योदय के सिद्धांत का पालन करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की योजना बनाई है, जिस पर कार्यकर्ता कार्य करेंगे तो  जनता के बीच अच्छा संदेश जाएगा।

मुख्य वक्ता यशवंत जैन ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी आयोजन दिखावे के लिए न कीए जाए क्योंकि जनता समझदार होती है । उन्होंने भाजपा के इतिहास को विस्तार से बताते हुए कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर भारत को एक नई ऊर्जा प्रदान की है और आज मोदी जी के 75 में जन्मदिन पर हम सभी कार्यकर्ता संकल्प ले की हम वृक्षारोपण अभियान चलाएं तो इस भाव के साथ चलाएं कि हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वायु देने के लिए यह आयोजन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों में जो पेड़ लगाए थे उसका फल हम आज स्वच्छ वायु के रूप में ले रहे हैं परंतु हमारे आने वाली पीढ़ी स्वच्छ वायु के लिए न तड़पे,इसलिए हमें वृक्षारोपण को गंभीरता से लेना होगा। इसी तरह से स्वच्छता अभियान भी सिर्फ फोटो खींचने के लिए न किए जाएं, जिस भी जगह का चयन किया जाए वास्तविक रूप से लगना चाहिए कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां की सफाई की है, जिससे जनता में संदेश अच्छा जाएगा,उन्होंने गांधी जयंती पर भी स्वच्छता अभियान को जारी रखने की बात कही। यशवंत जैन ने बताया कि आज केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने ही नीतियों में परिवर्तन कर गरीब आदमी के जीवन में खुशहाली आई है, इसलिए हम राजनीति में आए हैं, उन्होंने कहा कि देश सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूत कर लोकल प्रोडक्ट का उपयोग कर एक सशक्त भारत का निर्माण मोदी जी करना चाहते हैं, इसलिए आज दुनिया को आंख दिखाने वाला अमेरिका भी भारत की ओर देख रहा है।

READ ALSO  राजनांदगांव : उपभोक्ताओं को बार-बार नंबर लगाना पड़ रहा : 25 दिन बाद नंबर लगाने पर बुकिंग ऑटोमेटिक कैंसिल…

  कार्यशाला का सफल संचालन महामंत्री रविंद्र वैष्णव और आभार प्रदर्शन  हिरेंद्र साहू ने किया।

*संघ के शताब्दी वर्ष में शामिल होंगे कार्यकर्ता*

इस अवसर पर वरुण भास्कर गुप्ता ने संघ के शताब्दी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी जिसमें सभी भाजपा  कार्यकर्ताओ को शामिल होने का आव्हान भी किया गया।

  इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत,वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल,राजेंद्र गोलछा, विनोद खांडेकर किरण वैष्णव,गीता साहू, शशिकांत द्विवेदी, प्रकाश सांखला, शिव वर्मा,गोलू गुप्ता,सुमित भाटिया,पूर्णिमा साहू, सहित सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins