छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : फोटो वायरल की धमकी देकर ब्लैकमेल, गिरफ्तार…

By kadwaghut|30 Jul 2026, 10:37 AM
f X W

राजनांदगांव | सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला चिचोला थाना क्षेत्र का है। चिचोला पुलिस ने बताया कि प्रार्थी युवती की शिकायत है कि आरोपी लोकेंद्र पडौती, कुशल नेताम और किशोर चंद्रवंशी उसे लगातार सोशल मीडिया में आपत्तिजनक विडियो भेज रहे थे।

Advertisement
Advertisement

पीड़िता ने जब ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी भी आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट करने की धमकी दी। इसके एवज में आरोपियों ने 2 हजार रुपए की मांग भी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शिविर में 81 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins